संजय लीला भंसाली की वजह से साइन की मेरी कॉम- प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मेरी कॉम जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते रिलीज होने जा रही मेरी कॉम को लेकर प्रियंका चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने कई सारे नये निर्देशकों के साथ काम किया है, फिल्में की हैं और जब आप नये निर्देशकों के साथ काम करते हैं तो आप निर्देशक को देखकर फिल्म साइन नहीं कर सकते। नये निर्देशक के साथ काम करते समय आपको फिल्म की कहानी पर ज्यादा ध्यान देना होता है और मेरी कॉम को साइन करते हुए प्रियंका ने फिल्म की कहानी को ही सबसे ज्यादा तवज्जो दी।
प्रियंका चोपड़ा ने वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मेरी कॉम साइन करते समय उमंग कुमार से उम्मीद थी कि वो बेहतरीन फिल्म बना पाएंगे। इसपर प्रियंका ने कहा "मैंने बहुत सारे नये निर्देशकों के साथ काम किया है निखिल आडवाणी, तरुण मनसुखानी अब उमंग। इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं और कुछ बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। हालांकि मैं निर्देशक की एक्टर हूं और निर्देशक के हिसाब से ही काम करती हूं। लेकिन जब आप नये निर्देशकों के साथ काम करते हैं तो आप निर्देशक के नाम पर भरोसा करके फिल्म नहीं कर सकते।"
"मैंने भी मेरी कॉम को उसकी कहानी पढ़कर साइन किया। हमारे देश में लेखकों की एहमियत नहीं होती, ना ही लोग उन्हें क्रेडिट देते हैं और ना ही पैसे देते हैं जो कि बहुत ही गलत बात है। जब मैंने मेरी कॉम की कहानी पढ़ी तो मैं बहुत प्रभावित हुई और मैंने फिल्म साइन कर ली। उमंग कुमार को मैं सालो से जानती हूं जब वो बतौर प्रोडक्शन डिजायनर थे। मुझे उनपर पूरा यकीन था कि वो एक बेहतरीन खूबसूरत फिल्म बनाएंगी।"
"साथ ही संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्माण कर रहे थे और वो इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माताओं में से एक हैं। संजय सर की मैं बहुत बड़ी फैन हूं तो मेरे लिये मेरी कॉम एक बेहतरीन अवसर था। इसलिए मैंने फिल्म साइन कर ली।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












