डायरेक्टर मुझ पर चिल्लाते थे, मुझे फिल्मों से निकाल दिया जाता था- प्रियंका चोपड़ा का खुलासा
प्रियंका चोपड़ा उन एक्टेसेस में से हैं जो कि हमेशा से अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर बेबाकी से बात करती रही हैं। निक जोनस से शादी के बाद फिलहाल वह लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी के कारण लाइमलाइट बटोर रही हैं।
बडे़ पर्दे पर वह जल्द द स्काई इज पिंक से वापसी कर रही हैं। वह इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ नजर आयेंगी। इस रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक खास इंटरव्यू दिया।

जहां पर उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों के संघर्ष से लेकर निक जोनस के साथ अपने रिश्ते की बानगी पर भी पहली बार विस्तार से बात की है। प्रियंका चोपड़ा ये कई बार कह चुकी हैं कि बॅालीवुड में बिना किसी के साथ अपने दम पर आना उनके लिए आसान नहीं था। आज भले ही वह ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन आज भी अपने शुरुआती दिनों की याद उनकी जहन में ताजा है।


Click it and Unblock the Notifications