अनुराग नहीं पर प्रियंका जरुर दुखी हैं बर्फी से!

Barfi
भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर्स पुरस्कार की विदेशी फिल्म कैटगरी में बर्फी फिल्म को भेजा गया था कहा गया कि ये फिल्म इस साल की बेहतरीन फिल्म हैं और साथ ही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर कपूर की एक्टिंग को आउट स्टैंडिंग भी बताया गया। लेकिन फिल्म ऑस्कर्स की रेस से पहले ही बाहर हो गयी और इसके साथ ही भारत की इस साल ऑस्कर्स की आस भी टूट गयी। बर्फी की इस असफलता से फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु भले ही निराश ना हों लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जरुर काफी निराश और दुखी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मार्राकेच फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया था और इस फेस्टिवल के दौरान बर्फी फिल्म का प्रीमियर भी हु। इस फिल्म को देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जमा हुई। प्रियंका का कहना है कि मार्रा केच का ये फेस्टिवल काफी अद्धभुत था। प्रियंका ने साथ ही अपनी फिल्म बर्फ के ऑस्कर्स की रेस से बाहर होने पर भी दुख जताया और कहा मैं इस बात को लेकर बहुत दुखी हूं। एक टीम के रुप में हम सभी बेहद दुखी हैं। लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि फिल्म को ऑस्कर्स के लिए भारत की तरफ से भेजा गया। यह फिल्म मेरे लिए बहुत विशेष थी। हमने इसे दिल से बनाया था और झिलमिल का किरदार मेरे लिए बहुत ही स्पेशल था। झिलमिल को लेकर मुझे जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं उनके लिए मैं सभी की बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं।

ज्ञात हो कि इस साल बर्फी फिल्म अभी तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई गयी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी और साथ ही इलियाना डी क्रूज ने भी फिल्म में एक बेहतरीन किरदार निभाया। फिल्म को सेलेक्शन कमिटी के द्वारा ऑस्कर्स के लिए भेजा गया था और वो भी विदेशी फिल्म की कैटगरी में। हालांकि फिल्म को विदेशी नॉवेल और कुछ फिल्मों से सीन चुराने को लेकर कुछ विवादों का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद फिल्म को ऑस्कर्स के लिए भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X