अपनी बहन परिणिती के लिए खुश हैं प्रियंका
बॉलीवुड की जंगली बिल्ली यानी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में नेशनल अवॉर्ड के दौरान बर्फी को कोई भी अवॉर्ड ना मिलने से काफी दुखी और सदमें देखी गयीं। लेकिन सच तो ये है कि प्रियंका चोपड़ा को दुख जरुर है कि उनकी फिल्म बर्फी को एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला लेकिन साथ ही इस बात की खुशी भी है कि उनकी बहन परिणिती चोपड़ा जो कि पिछले साल ही फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में बतौर लीड रोल एंटर हुई थीं को उनकी पहली ही फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रिंयका चोपड़ा हमेशा से ही अपनी बहन परिणिती को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। जब परिणिती की पहली मेन लीड फिल्म इश्कजादे हिट हुई तब प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी भी दी थी। जिसमें अर्जुन कपूर भी उपस्थित थे।
हाल ही में हुए 60 वें नेशनल अवॉर्ड के दौरान परिणिती चोपड़ा को उनकी फिल्म इश्कजादे के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया। इश्कजादे फिल्म में परिणिती चोपड़ा और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफलता मिली। परिणिती चोपड़ा को इससे पहले भी की अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान इश्कजादे के लिेए बेस्ट डेब्यूट के अवॉर्ड से नवाज़ा जा चुका है लेकिन नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद परिणिती की खुशी दुगनी हो गयी। परिणिती चोपड़ा ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। परिणिती ने कहा "मुझे यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन ये बात मुझे डरा भी रही है और साथ ही मुझे थोड़ा हंबल भी कर रहा है और अब ये मेरे भविष्य के कामों को और भी मुश्किल करेगा। थैंक यू ज्यूरी।"
दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भी मीडिया से मिलकर कहा कि उन्हें इस बात का दुख जरुर है कि उनकी फिल्म बर्फी को कोई भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। प्रियंका ने कहा मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि बर्फी को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। पर यह तो जूरी को ही पता होगा कि बर्फी को कोई अवॉर्ड क्यों नहीं दिया गया। मैं परिणिती के लिे बहुत खुश हूं। अब चोपड़ा परिवार में दो नेशनल अवॉर्ड विजेता आ गये हैं। अब प्रियंका की खु्शी ज्यादा है या गम ये तो प्रियंका ही जानें लेकिन सच तो ये है कि प्रियंका चोपड़ा की बहुन ही अब उन्हें टक्कर देने आ गयी हैं। तो प्रिंयका जी ज़रा संभल कर।


Click it and Unblock the Notifications












