प्रियंका चोपड़ा की 'वेंटिलेटर' को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर को पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रिप्ट के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।
प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर को पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रिप्ट के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। ये फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज़ हुई थी। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबेल पिक्चर्स' ने इस फिल्म का निमार्ण किया है।फिल्म के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने ही फिल्म की पटकथा भी लिखी है।
उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, ''पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपना पहला पुरस्कार पा कर मैं अभिभूत हूं और वह भी पटकथा के लिए। मैं इस बात से खुश हूं कि अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी ने हमारी पटकथा को सराहा और उसे सम्मान दिया। यह पूरी टीम के लिए गर्व का पल है।

इस अवॉर्ड के लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने लिखा कि ''यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि फिल्म का विषय मेरे दिल के काफी करीब है और यह कुछ ऐसा था जिस पर हम सब (प्रियंका और राजेश) को पूरी तरह से विश्वास था।''
''एक खराब फिल्म से आपके लिए लोगों का नज़रिया बदल जाता है''
आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका ने अपनी आवाज़ में एक गाना भी गाया है जो पिता पर आधारित है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications