'मैं हॉलीवुड फिल्में नहीं करूंगा' SRK के बयान पर प्रियंका चोपड़ा का तगड़ा कॉमेंट, बोलीं- 'कंफर्टेबल मेरे लिए'

Priyanka Chopra on Shahrukh Khan: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा प्रमोशन के दौरान लगातार कई इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में एसएक्सएसडब्ल्यू स्टूडियो को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कई विषयों पर बात की। उन्होंने अमेरिका शिफ्ट होने के फैसले पर भी बयान दिया।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख खान के 'हॉलीवुड में काम ना करने' के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई। प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान के बयान पर कहा कि, कि कम्फर्टेबल होना उनके लिए बोरिंग था। दरअसल, उनसे रिपोर्टर ने पूछा था कि, शाहरुख खान ने कहा कि, मुझे हॉलीवुड नहीं जाना, मैं यहां कंफर्टेबल हूं।
प्रियंका चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'कंफर्टेबल मेरे लिए बोरिंग है। मैं घमंडी नहीं हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं। मुझे पता है कि जब मैं एक सेट पर जाती हूं तो मैं क्या कर रही हूं। मुझे इसके लिए स्वीकार्यता की जरूरत नहीं है। मैं ऑडिशन देने को तैयार हूं, मैं काम करने को तैयार हूं। जब मैं दूसरे देश में जाती हूं तो मैं अपनी सफलता का बोझ वहां नहीं ले जाती हूं।'
साथ ही उन्होंने कहा- 'अगर आप मेरे आस पास के लोगों से पूछेंगे तो मैं अपने प्रोफेशनल एटिट्यूड के लिए जानी जाती हूं। मेरे पिता आर्मी में थे और उन्होंने मुझे अनुशासित होना सिखाया है। उन्होंने मुझे सिखाया कि आपको जो दिया गया है उसका मूल्य नहीं लेना चाहिए।'
साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में मिस वर्ल्ड बनने के बाद 2002 में डेब्यू किया था। लेकिन, 2017 में वो हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको में नजर आईं और उन्हें इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा भी वो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications