..................... Priyanka Chopra's series 'Citadel' dominated the world, made a record - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra: दुनिया भर में छाई प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल', बना दिया रिकॉर्ड

Priyanka Chopra Citadel

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर यह सीरीज दस्तक दे चुकी है। इस सीरीज ने स्ट्रीम होते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' दुनियाभर में मोस्टर पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में टॉप पर है, ऑडियंस से इस सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिपोर्ट की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल 1125 स्कोर के साथ टॉप पर है, दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स की 'स्वीट टूथ' है, जिसे 669 स्कोर मिले हैं, तीसरे नंबर पर 623 पॉइंट के साथ The Marvelous Mrs Maisel, चौथे नंबर पर The Diplomat है, जिसे 572 पॉइंट मिले हैं, वहीं, पांचवे नंबर पर 'पावर' है, जिसे 533 स्कोर मिले हैं।

तो इस तरह से प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अपना जादू दर्शकों पर चला दिया है और हर तरफ अपना सिक्का जमा दिया है। इस सीरीज सिटाडेल को लेकर हर तरफ अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आपको बता दे कि, सिटाडेल वेब सीरीज 28 अप्रैल को स्ट्रीम हुई थी।

डेविड वेल ने इस सीरीज को क्रिएट किया है और इसके एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स हैं, 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ स्क्रीन शेयर किया है। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ हो रही है।

बैसे इस सीरीज के प्रमोशन में प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जितना नतीजा आज देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा पिछले कई सालों से बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रही है। लेकिन जल्द ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों में फिर से नजर आएंगी, फिलहाल उन्होंने इन फिल्मों को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X