प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी में गर्ल गैंग की पजामा थीम ने मचाया धमाल, वायरल हुई Photo

प्रियंका चोपड़ा शादी के पहले काफी ज्यादा एंजॉय कर रहीं है और आए दिन उनकी अलग अलग तरह की तस्वीरें आकर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी की और जमकर धमाल मचाया। बता दें कि इस पार्टी कि एक खासियत ये थी कि ये एक थीम पार्टी थी जिसमें पूरी गर्ल गैंग ने सेम कलर का और डिजायन का पजामा पहन रखा था। इस बैचलर पार्टी की एक तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस बैचलर पार्टी को आप पजामा पार्टी भी बोल सकते हैं। इस मौके पर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा के अलावा भी एक की खास लोग मौजूद थे। जी हां हम बात कर रहें हैं ईशा अंबानी और पीसी के जेठानी सोफी टर्नर(गेम ऑफ थ्रोंस की एक्ट्रेस) की जो कि इस मौके पर मौजूद थीं।

priyanka chopra, parineeti chopra, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की शादी

खबर है कि काफी जल्दी ईशा अंबानी की भी शादी होने वाली है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काफी जल्दी सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लेने वाली हैं और ऐसी खबर है कि उनकी शादी राजस्थान के किसी पैलेस मे होने वाली है।

इस पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा परिणीति के साथ वापस इंडिया आ गई थीं और यहां पर जमकर दीवाली का त्योहार मनाया है। बता दे कि परिणीति हर खास मौके पर प्रियंका के साथ मौजूद रहती हैं और ये सबूत है कि दोनो के बीच काफी अच्छी बॉंडिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X