प्रियंका चोपड़ा ने बदली सरवन की रिलीज़िंग डेट..अब इस दिन होगी रिलीज़

प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस की पंजाबी फिल्म सरवन की रिलीज़िंग डेट आगे बढ़ गई है। ये फिल्म अब 13 जनवरी को रिलीज़ होगी।

By Shivani Verma

पिछले दिनों हमने आपको खबर दी थी कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक पंजाबी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी। इस फिल्म का नाम है 'सरवन'। इस फिल्म की रिलीज़िंग डेट भी फाइनल हो गई थी लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है।

priyanka-chopra-s-sarvann-release-date-postponed

कारण साफ है 'नोटबंदी'। नोटबंदी के चलते ये फिल्म अब 9 दिसंबर की बजाए अगले साल 13 जनवरी को रिलीज़ की जाएगी। इस तारीख पर फिल्म रिलीज़ करने का एक और मकसद ये है कि उस दिन लोहड़ी का त्योहार भी है।

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण प्रियंका का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स, डॉ. मधु चोपड़ा, दीपशिखा (पूजा फिल्म्स) द्वारा किया जा रहा है और सहनिर्माण सिद्धार्थ चोपड़ा का है।

#FirstLook: सलमान ने रिलीज़ किया शाहरूख की अगली फिल्म की झलक

इस फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी कर रहे हैं। फिल्म ''सरवन'' एक युवा एनआरआई की कहानी है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा एक मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं। यही नहीं, उस फिल्म में तो प्रियंका ने एक मराठी गाना भी गाया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X