ये क्या! प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी पर चल रहा था सेक्स रैकेट
एक अंग्रेजी अखबार में आई खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शहर के वर्सोवा में चल रहे एक 'स्पा' पर छापा मारा है। वहां देह व्यापार चलाया जा रहा था। लेकिन आश्चर्य वाली बात यह है कि जिस जगह यह स्पा चल रहा था वो बॉलीबुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का है।
खबरों के अनुसार, 'ये प्रॉपर्टी प्रियंका चोपड़ा की है और उनकी मां का क्लिनिक इसके ठीक बगल में ही है। जिस फ्लोर स्पा चलाया जा रहा था, वह पूरा फ्लोर प्रियंका चोपड़ा का है। पुलिस को भनक लगी थी कि यहां 'करिस्मा स्पा एंड ब्यूटी सेंटर' में देह व्यापार का काम चल रहा है, जिसके बाद यहां छापा मारा गया।'
देह व्यापार की ख़बर की पुष्टी हो जाने के बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीन महिलाओं को वहां से निकाला गया। पुलिस के अनुसार स्पा मालिक माणिक सोनी फरार है। लिहाजा, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह सामने आएगा कि उसके और प्रियंका के बीच किन आधारों पर प्रॉपर्टी का करार किया गया था। जबकि पुलिस ने बताया कि, इस स्पा के लांच के समय प्रियंका और उनकी मां भी उपस्थित थे।
बहरहाल, यह खबर प्रियंका के माथे पर बल ला सकता है। फिलहाल, प्रियंका अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि, बॉलीवुड की देसी गर्ल इस खबरों से जल्द ही अपना नाता तोड़ ले।


Click it and Unblock the Notifications
