प्रियंका चोपड़ा के एक दिन के मेकअप का खर्च जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे!
प्रियंका चोपड़ा दिन पर दिन निखरी हैं। लेकिन हर कोई निखरता भी बस यूं ही तो नहीं है। उसमें थोड़ी सी सर्जरी और ढेर सारे मेकअप का भी तो कमाल होता है। तो ज़ाहिर सी बात है कि प्रियंका चोपड़ा के भी खर्चे होंगे।
लेकिन इस खर्च की कीमत सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के मेकअप के एक दिन का खर्च है करीब 80 हज़ार रूपये। यानि कि महीने का करीब 25 लाख रूपया।

इसमें से करीब 45 हज़ार उनके स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर लगता है और बाकी के मेकअप और आई मेकअप पर। अब समझ आया खूबसूरती की कितनी कीमत होती है!
["मैं केवल BRA पहनकर बस अपने बेडरूम में रह सकती हूं"]
अब ज़ाहिर सी बात है कि जब केवल मेकअप पर इतना खर्च होता है तो फीस भी उसी हिसाब से होगी। प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक एड शूट करना है। शूट 10 दिन का है और प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़। यानि कि 1.5 करोड़ प्रति दिन का मेहनताना! स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए।
हाल ही में आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। दरअसल, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर।
[2016 का हिसाब: सोनम नंबर 1, अनुष्का नंबर 2, जैकलीन नंबर 3]
प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था।
अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। हॉलिवुडिया कीमत!
पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। इस कॉनट्रैक्ट की कीमत है 25 करोड़ रूपये।
जानिए बाकी हीरोइनों की बॉलिवुडिया कीमत -
कंगना रनौत
कहा जाता है कि कंगना रनौत हर फिल्म का 10 - 11 करोड़ रूपये लेती हैं। और उनकी ये फीस बढ़ी है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद।
करीना कपूर
करीना कपूर हर फिल्म का 9 से 10 करोड़ रूपये चार्ज करती है। इसलिए अजय देवगन से खान्स और अक्षय कुमार तक सब उनकी लिस्ट में हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण हर फिल्म का 8 - 9 करोड़ रूपये चार्ज करती है। लेकिन खबर है कि उनकी पद्मावती की फीस 12 करोड़ है।
प्रियंका चोपड़ा
पीसी भी हर फिल्म का 8 से 9 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ रूपये लेती हैं।
कैटरीना कैफ
कैट भी हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ चार्ज करती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हर फिल्म का 5 - 6 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।
आलिया भट्ट
आलिया हर फिल्म का 4 से 5 करोड़ लेती हैं।
श्रद्धा कपूर
#SeePics: इतनी सुपरहॉट अदाओं के बाद...100 करोड़ की फिल्म पक्की!


Click it and Unblock the Notifications






















