#Stardom: प्रियंका चोपड़ा की फीस सुनकर होश उड़ जाएंगे, अक्षय कुमार से भी ज़्यादा

हाल ही में खबर थी कि अक्षय कुमार हर दिन का एक करोड़ रूपये चार्ज करते हैं और इसलिए उनकी नई फिल्म के 56 दिन के शूट के लिए उन्हें 56 करोड़ रूपये मिल रहे हैं। अब ज़रा रूकिए और ध्यान से प्रियंका चोपड़ा की फीस सुनिएगा।

प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक एड शूट करना है। शूट 10 दिन का है और प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़। यानि कि 1.5 करोड़ प्रति दिन का मेहनताना! स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए।

Priynaka chopra fees

हाल ही में आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। दरअसल, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर।
[2016 का हिसाब: सोनम नंबर 1, अनुष्का नंबर 2, जैकलीन नंबर 3]

प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था।
[#BreakUp: ''मुझे कोई आईडिया नहीं कि दीपिका ने ऐसा क्यों किया!"]

अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। हॉलिवुडिया कीमत!

पीसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। इस कॉनट्रैक्ट की कीमत है 25 करोड़ रूपये।

जानिए बाकी हीरोइनों की बॉलिवुडिया कीमत -
कंगना रनौत
कहा जाता है कि कंगना रनौत हर फिल्म का 10 - 11 करोड़ रूपये लेती हैं। और उनकी ये फीस बढ़ी है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद।

करीना कपूर
करीना कपूर हर फिल्म का 9 से 10 करोड़ रूपये चार्ज करती है। इसलिए अजय देवगन से खान्स और अक्षय कुमार तक सब उनकी लिस्ट में हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण हर फिल्म का 8 - 9 करोड़ रूपये चार्ज करती है। लेकिन खबर है कि उनकी पद्मावती की फीस 12 करोड़ है।

प्रियंका चोपड़ा
पीसी भी हर फिल्म का 8 से 9 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।

विद्या बालन
विद्या बालन हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ रूपये लेती हैं।

कैटरीना कैफ
कैट भी हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ चार्ज करती हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हर फिल्म का 5 - 6 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।

आलिया भट्ट
आलिया हर फिल्म का 4 से 5 करोड़ लेती हैं।

श्रद्धा कपूर
#SeePics:
इतनी सुपरहॉट अदाओं के बाद...100 करोड़ की फिल्म पक्की!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X