प्रियंका चोपड़ा की मां के साथ जेठानी सोफी टर्नर का धमाकेदार डांस- वीडियो हो गया वायरल
जब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई है दोनो को लेकर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, हालांकि इस मामले में उनके परिवारवाले भी पीछे नही हैं। मायके और ससुराल वालों में भी काफी ज्यादा पटरी खाती है। इसी को लेकर एक शानदार वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर के साथ प्रियंका मां डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि ये निक जोनस और उनके भाई जो जोनस का लाइव कॉसर्ट का वीडियो जहां पर दोनो ऑडियंस में खड़ीं थीं।
इसके बाद दोनो इतनी मस्ती में नजर आईं की डांस करना भी शुरु कर दिया है। सोफी टर्नर ने मधु चोपड़ा का हाथ पकड़कर डांस करवाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये काफी शानदार तरीके से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां और सोफी टर्नर एक दूसरे के साथ अक्सर मस्ती करते नजर आते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और सोफी का भी रिश्ता काफी शानदार है।
इस वीडियो को देखकर आपको भारत की परिवारिक फंक्शन तो जरूर याद आ जाएंगे। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications