सलमान खान ने भरी पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की मां को किया इग्नोर, क्या बोली मधु चोपड़ा

By Salman

सलमान खान को लेकर कहावत है कि वो जिससे दोस्ती करते है तो निभाते है और जिससे नाराज हो जाते है उसको जल्दी माफ नहीं करते है। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत से किनारा कर लिया था तो शायद सलमान को ये बात नागवार गुजरी है। इसकी उदाहरण देखने को मिला मनीष मल्होत्रा के फैशन शो पर जहां सलमान खान ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को नजर अंदाज कर दिया। इस बारे में जब मधु चोपड़ा से पूछा गया तो उनका कहना था कि वो ऐसा कुछ नहीं है..

आप जाकर सलमान से इस बारे में पूछ सकते है। बता दें कि इस मौके पर सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी मौजूद थी। खबर है कि जब मनीष मल्होत्रा मधु चोपड़ा के साथ आए तो सलमान खान ने उनकी तरफ से मु्ंह मोड़ लिया और कैटरीना कैफ से बातें करने लगे।

salman khan, bharat, priyanka chopra, सलमान खान, भारत, प्रियंका चोपड़ा

इसके अलावा कैटरीना भी उनसे जाकर नहीं मिली और पूरी तरह से उनको अनदेखा कर दिया। मनीष मल्होत्रा ने फैशन शो में मधु को आगे बैठने के लिए बोला था।

हालांकि अब बात क्या है ये तो सलमान और मधु चोपड़ा ही जानते होंगे लेकिन लोगों तो यही लगता है कि सलमान खान प्रियंका से काफी ज्यादा नाराज है।

इस बारे में जब सलमान खान के पिता सलीम खान से पूछा गया था तो उन्होने कहा था कि ऐसा हो जाता है और कई बार लोग अपनी पर्सनल समस्याओं या डेट्स ना होने के कारण ऐसे फैसले लेते है और वहीं प्रियंका के साथ हुआ है।

बता दें कि प्रियंका के जाने के बाद फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई है और अब वो टाइगर जिंदा है कि बाद फिर से सलमान खान के साथ धमाल मचाती हुई नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा दिशा पटानी भी लीड रोल में नजर आने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X