..................... Priyanka Chopra's Mary Kom Goes Tax Free in Uttar Pradesh - Hindi Filmibeat

Good News: रिलीज से पहले ही यूपी में 'मेरीकॉम' टैक्स फ्री

5 सितंबर को रिलीज होने जा रही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मेरीकॉम' के लिए अच्छी खबर आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिंदी फीचर फिल्म 'मेरीकॉम' को प्रदेश में मनोरंजन कर से मुक्त रखने का फैसला लिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि 'मेरीकॉम' सुप्रसिद्ध महिला मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि इस फिल्म को देखने से प्रदेश की महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे चुनौतीपूर्ण कार्यो और पेशों को अपनाकर बेहतर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन लिए प्रेरित होंगी।

इससे पहले यूपी सरकार ने इल साल 'डेढ़ इश्कियां' और 'मर्दानी' को टैक्स फ्री किया था

मालूम हो कि राज्य की सपा सरकार ने इल साल डेढ़ इश्कियां और मर्दानी को टैक्स फ्री किया था। वैसे 'मेरीकॉम' महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं और निर्देशक उमंग कुमार है जिनकी यह पहली फिल्म हैं।

प्रियंका ने मैरिकॉम की आत्मा को अपने अंदर बसा लिया है: भंसाली

फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनेआप को मैरीकॉम जैसा गठिला बनाने की कोशिश की है, प्रियंका ने कहा था कि उन्होंने वजन कम किया था ताकी वो अपने रोल के साथ न्याय कर सके। प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर पायीं।

प्रियंका का पूरी कोशिश है कि वह अपने रोल से न्याय कर सके इसलिए उन्होंने इस रोल को चरितार्थ करने के लिए सारे दांव लगा दिया है। प्रियंका ने साफ कहा कि यह फिल्म मैरीकॉम के जीवन पर जरूर है लेकिन उनकी जीवनी नहीं हैं, यह फिल्म उनकी तपस्या की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X