प्रियंका चोपड़ा ने किया इस हॉरर फिल्म का ऐलान- अक्टूबर में करेंगी तगड़ा धमाका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस समय उन्होने हिंदी फिल्म सिनेमा से काफी दूरी बनाकर रखी हुई है। उनको लेकर मशहूर है कि उन्होने अपने अभिनय से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाप छोड़ी है। खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से किसी तगड़े धमाके के साथ नजर आने वाली हैं और उन्होने हाल ही में इसका ऐलान भी सोशल मीडिया पर कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मी़डिया पर बताया है कि वो जल्द ही अपने फैंस के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आ रही हैं। गौरतलब है कि उन्होने एक फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम इविल आई है।

इतना तो तय है कि ये एक हॉरर फिल्म होने वाली है जिसके लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा जोनस प्रोड्यूस कर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
फिल्म वेलकम टू ब्लूमहाउस के अंतर्गत बनने वाली है जो कि इस साल साल अक्टूबर में आठ अलग-अलग हॉरर फिल्मों के साथ तगड़ा धमाका करने आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हिंदी फिल्म स्काई इज द पिंक में नजर आई थीं और तब से अब तक उनके फैंस बॉलीवुड फिल्म के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय देश के बाहर ही बिताती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications