Priyanka Chopra के दोस्तों ने निक जोनास को सिखा दीं हिंदी में गालियां, एक्टर ने किया रिवील- 'मुझे बाद में..'

By Filmibeat Desk
priyanka-chopra-s-friends-taught-nick-jonas-bad-phrases-in-hindi-actor-reveals

Nick Jonas- Priyanka Chopra: साल 2018 में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद निक जोनास का कई बार भारत आना हो चुका है। उन्होंने कई दफा कहा है कि उन्हें यहां बहुत प्यार मिलता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि भारत में उन्हें 'नेशनल जीजू' कहकर बुलाया जाता है और उन्हें ये पसंद है।

इतना ही नहीं, बल्कि अपने इंटरव्यू के दौरान, निक जोनास ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार प्रियंका के साथ भारत आए थे, तो उन्हें उनके दोस्तों ने हिंदी में "अपशब्द" सिखाए थे। लेकिन उन्हें किसी भी शब्द का मतलब नहीं बताया गया था।

मुझे प्रियंका के दोस्तों ने गालियां सिखा दी थीं

बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में जब निक जोनस से पूछा गया कि क्या उन्होंने हिंदी में कुछ बोलना सीखा है तो उन्होंने कहा, "हां, थोड़ा बहुत। उसके (प्रियंका चोपड़ा के) दोस्तों ने मुझे सभी बुरी चीजें, बुरे शब्द सिखा दिये थे, जब मैं पहली बार वहां गया था। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि मैं क्या कह रहा था। लेकिन, बाद में मैं समझ गया था।"

अब मैं हिंदी बेहतर समझता हूं

निक ने कहा कि अब वह हिंदी वाक्यों को बेहतर ढंग से समझते हैं और वह उन शब्दों पर अधिक ध्यान देते हैं जिन्हें वे जानते हैं। उन्होंने कहा, "अब कुछ चीजें हैं जो मैं समझता हूं और कुछ चीजों को एक साथ जोड़ता हूं। खासकर मैं सिर्फ उन शब्दों को सुनता हूं, जो मुझे पता हैं, जो ज्यादातर खाने के नाम हैं (हंसते हुए).. जैसे पनीर और रायता।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका में कुछ स्पॉट हैं जहां वह और प्रियंका भारतीय खाने के लिए जाते हैं। निक बोले- "न्यूयॉर्क में अब प्रियंका ने नया रेस्तरां ही शुरु कर लिया है- सोना, जिसमें एक ट्विस्ट के साथ वास्तव में स्वादिष्ट भारतीय खाना मिलता है.."

More from Filmibeat

Read more about: nick jonas priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X