Just In: शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में, न्यूयॉर्क से वायरल हुई पहली तस्वीर
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों में बिज़ी हो चुकी हैं और फैन्स अब बस उन्हें दुलहन के रूप में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। इससे पहले कि वो निक जोनस और उनके परिवार के साथ भारत आकर सात फेरे लें, उनके दोस्तों ने न्यूयॉर्क में उनके लिए ब्राइडल शावर रखा जिसकी तस्वीरें वायरल होना शुरू हो चुकी हैं।
सफेद गाउन में होने वाली दुलहन प्रियंका चोपड़ा काफी प्यारी लग रही हैं। अगर गपशप गली की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि न्यूयॉर्क की बारिश की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन डाला था - चांद छिपा बादल में।

हाल ही में प्रियंका की अपनी सास के साथ वक्त बिताते भी एक तस्वीर वायरल हुई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, दोनों ही इस शादी को अपनी अपनी परंपरा और रिवाज़ों के साथ करने का आनंद लेने वाले हैं।
माना जा रहा है कि प्रियंका और निक, जोधपुर में 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। जब तक प्रियंका की शादी की तस्वीरें नहीं आ जातीं, तब तक उनके बेस्ट दुल्हन लुक देखकर ही दिल बहला लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications