..................... Priyanka Chopra's first look for Cannes Film Festival 2019 - Hindi Filmibeat

First Pic: कान्स फिल्म फेस्टिवल और एक बोल्ड एंड ब्यूटीफुल प्रियंका चोपड़ा...उफ्फ

प्रियंका चोपड़ा पूरे हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल में झंडा गाड़ने जा रही हैंं। या यूं कहिए कि पहुंच चुकी हैं। दरअसल, प्रियंका कान्स 2019 में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जा रही हैं और वो एयरपोर्ट के लिए जाते समय बेहद बोल्ड और आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं।

ज़ाहिर सी बात है कि मेट गाला के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा छाने की तैयारी करने वाली हैं। हालांकि वो क्या पहनेंगी, किस डिज़ाईनर को पहनेंगी, ये सारी डीटेल्स फिलहाल किसी को नहीं पता हैं।

priyanka-chopra-s-first-look-for-cannes-film-festival-2019

गौरतलब है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, कंगना रनौत, हिना खान और हुमा कुरैशी शिरकत करने वाली हैं। इसके अलावा कई और सितारे इस बेहद भव्य फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे।

बात करें प्रियंका की घरवापसी की तो वो फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में फरहान और प्रियंका दो जवान बच्चों के माता - पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली के साथ गंगूबाई नाम की एक फिल्म कर सकती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने माना कि वो विशाल भारद्वाज के भी एक प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने वाली हैं। हालांकि इन दोनों में से किसी भी फिल्म को अभी तक प्रियंका ने हां नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X