..................... प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की स्टेज परफॉर्मेंस- सोनू निगम Priyanka chopra's Father Ashok chopra old video viral, Sonu share this video - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की स्टेज परफॉर्मेंस- सोनू निगम ने लिखी इतनी बड़ी बात

इस समय देश में कोरोना वायरस के चलके लॉकडाउन चल रहा है और लगभग सभी सितारे घर पर आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में किसी ना किसी तरह का वीडियो सामने आता रहता है जो कि काफी तेजी से वायरल होते हैं। इस समय प्रियंका चोपड़ा के पापा दिवंगत अशोक चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पिता गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस वीडियो के दौरान प्रियंका चोपड़ा करीब 7 साल की थीं। इस वीडियो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने साझा किया है और लिखा है कि उनको अशोक चोपड़ा जी की याद आ रही हैं।

priyanka chopra, sonu nigam, प्रियंका चोपड़ा, सोनू निगम

सोनू निगम ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है... 'सावन के महीने में' गाना, स्वर्गीय डॉ अशोक चोपड़ा जी ने गाना गाया। ये वीडियो याद दिलाता है कि अशोक चोपड़ा ने एक यादगार परफॉर्मेंस दी थी।

मेरे 16वें जन्मदिन पर उसी कार्यक्रम में। इस गाने के दौरान 7 साल की प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर मां के साथ बैठी थीं। कह सकते हैं कि संगीत के गुण उन्हें अपने पिता से मिले हैं।

सोनू निगम का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे थे। आप देखिए अशोक चोपड़ा का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X