प्रियंका चोपड़ा का धमाका दो ब्लॉकबस्टर की तैयारी एक साथ, गंगूबाई कोठेवाली और 12 रात
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कॉफी विद करण में एक ऐसा खुलासा कर दिया जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। शो के दौरान करण जौहर ने उनसे पूछा कि संजय लीला भंसाली या विशाल भारद्वाज, अगली फिल्म किसके साथ करना चाहती हैं। इस पर प्रियंका के मुंह से निकला कि मैं दोनों के ही साथ फिल्म कर रही हूं।
हालांकि प्रियंका ने तुरंत ही बात संभालते हुए कहा कि मतलब दोनों के ही साथ मेरी बातचीत चल रही है। संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को गंगूबाई कोठेवाली के लिए अप्रोच किया है वहीं विशाल भारद्वाज, Twelfth Night को परदे पर उतारने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया है।

जहां गंगूबाई कोठेवाली, मुंबई की हीरामंडी की मालकिन, गंगूबाई कोठेवाली की कहानी है जो गरीब लड़कियों के लिए मसीहा थी। वहीं दूसरी तरफ, Twelfth Night शेक्सपियर का एक नाटक है जो कॉमेडी है। फिल्म दो जुड़वा भाई बहन की कहानी है। लेकिन जो बहन है, वो भी लड़कों के भेस में रहती है और एक लड़का उसे लड़की समझ कर उसके प्यार में पड़ जाता है। यहीं से सारी मज़ेदार कहानी शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications











