Unfinished- प्रियंका चोपड़ा की किताब ने अमेरिका में मचाया धमाल, 12 घंटे में नंबर 1 बनीं
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी बड़े इवेंट का हिस्सा बनती रहती हैं और चर्चा में रहती हैं। इस समय उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस के लिए शानदार है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की एक किताब ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है और 12 घंटो में अमेरिका की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब बनी है। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को रिलीज किया है।
प्रियंका ने ना सिर्फ फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई वहीं लेखन जगत में भी वे पीछे नहीं रहीं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है।

उन्होने लिखा है कि.. उन सभी लोगों थैंक्यू, जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। मैं आशा करती हूं की आप सभी को ये किताब काफी पसंद आई होगी।'
प्रियंका चोपड़ा द्वारा लिखी गई इस किताब में उन्होने अपनी जिंदगी की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस निश्चित ही इस किताब को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं और पहलू को जानने के लिए वो इसको जरूर पढ़ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो देसी गर्ल आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म स्काई इस पिंक का हिस्सा बनी थी और ये फिल्म उनकी खास नहीं रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











