पिंक गाउन में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज, सीधे दुबई से वायरल हुईं ये तस्वीरें

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा बनीं रहती हैं और इस वक्त उनकी कुछ तस्वीर पिंक गाउन में सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री काफी बोल्ड लग रहीं हैं और फैंस उनको पसंद कर रहे हैं। दरअसल इस दौरान वो एक ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पहुंची थीं और ये तस्वीरें सीधे दुबई से वायरल हो रहीं हैं। अभिनेत्री के लुक की बात करें तो वो हमेशा की तरह काफी कातिलाना लग रहीं हैं और गहरे गुलाबी रंग के गाउन में एक बड़े से श्रग के साथ पहुंचीं।

इस दौरान अभिनेत्री ने हेयरस्टाइल भी काफी अलग तरह से कैरी किया था। इवेंट से खुद की कुछ शानदार तस्वीरें साझा करते हुए, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा,

"दुबई में @bulgari's Eden, Garden of Wonders Collection को अपने प्यारे दोस्त @jc.babin के साथ बिताई शानदार शाम। @lucia_silvetri, आपके डिजायन काफी पसंद आए, जो उनको पहनता है वो खुशी से भर जाता है। मुझे आपका ब्रांड एंबेसडर होने पर गर्व है।''

अभिनेत्री का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को कुछ दिन पहले रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था और इस दौरान उन्होने पीली रंग की ड्रेस पहनीं थीं और कमाल की लग रहीं थीं।

काफी समय से वो फिल्म इंडस्ट्री में किसी प्रोजेक्ट्स के साथ नजर नहीं आईं हैं। फैंस को ऐसी उम्मीद रहती है कि वो काफी जल्दी हिंदी फिल्मों में फिर से नजर आएंग। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X