प्रियंका चोपड़ा को मिला निक जोनस से शानदार तोहफा, कीमत भी बेहद ज़्यादा

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर निक जोनस ने उन्हें बेहद खूबसूरत तोहफा भेजा है। निक जोनस फिलहाल, अमरीका में हैं और प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर एक बेहद महंगी वाईन भेजी। ये एक बेहद दुर्लभ फ्रेंच वाईन है।

लेकिन इंटरनेट पर इस वाईन की कीमत को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 10 - 13 हज़ार पाउंड है और भारतीय मुद्रा में ये 10 - 13 लाख रूपये हुए। वहीं कुछ का कहना है कि ये केवल 750ml की एक बोतल है जिसकी कीमत 1.2 - 1.4 लाख रूपये तक होगी।

priyanka-chopra-s-birthday-gift-by-nick-jonas-costs-a-bomb-and-it-s-just-a-wine

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को कोई महंगा तोहफा दिया है। इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा को मशहूर ब्रांड tiffany की एक अंगूठी भेंट करने के लिए निक जोनस ने पूरा का पूरा स्टोर ही बंद करवा दिया था जिससे कि वो आराम से शॉपिंग कर सकें। बंद स्टोर के अंदर से निक जोनस की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

इससे पहले, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी फिल्म द व्हाइट टाईगर की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए भी उन्हें वाईन भेजी थी जिसकी तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

निक जोनस की मज़ेदार डिमांड

निक जोनस की मज़ेदार डिमांड

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि निक जोनस की डिमांड होती है कि सोकर उठते ही प्रियंका सबसे पहले उन्हें अपना चेहरा दिखाएंगी। प्रियंका का कहना है कि ये उनके लिए बड़ी झुंझलाहट भरी डिमांड होती है क्योंकि वो तुरंत सोकर उठी हैं और उनकी आंखें सूजी हुई होती है। वो चाहती हैं कि थोड़ा क्रीम और मस्कारा लगा लें।

बहुत ही दिलचस्प है प्रेम कहानी

बहुत ही दिलचस्प है प्रेम कहानी

प्रियंका और निक पहली बार एक साथ मेट गाला 2017 के अवार्ड्स में दिखाई दिए थे और तब से ही दोनों के डेट करने की खबरें आ रही थीं लेकिन असल में प्रियंका 2016 से निक को डेट कर रही थीं। प्रियंका ने बताया कि निक ने अपने किसी दोस्त को मेसेज किया था कि प्रियंका क्वांटिको में ज़बरदस्त है। वो दोस्त मेरे साथ क्वांटिको में काम करता था।

होने लगी चैटिंग और बातें

होने लगी चैटिंग और बातें

इसके बाद निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मेसेज किया - मेरे कुछ दोस्त कह रहे हैं कि हम दोनों को मिलना चाहिए। वो सितंबर 8, 2016 का दिन था। प्रियंका ने बताया कि मैंने वापस निक को मेसेज किया कि ये मेसेज मेरी पूरी टीम पढ़ सकती है। तुम मुझे मेसेज क्यों नहीं करते हो। इसके बाद दोनों के बीच मेसेज का सिलसिला चल पड़ा।

जन्मदिन के एक दिन बाद किया प्रपोज़

जन्मदिन के एक दिन बाद किया प्रपोज़

हमेशा से खबरें थीं कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज़ किया। लेकिन निक ने जन्मदिन खत्म होने पर प्रियंका को प्रपोज़ किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, "मैं 12 बजने का इंतज़ार कर रहा था क्योंकि मैंं नहीं चाहता था कि मेरा प्रपोज़ल और प्रियंका का बर्थडे अगले साल से एक ही दिन पड़े। वरना दो चीज़ें एक ही दिन सेलिब्रेट करनी पड़ेंगी। निक ने बताया, मैं अपने एक घुटने पर बैठा और प्रियंका से पूछा कि क्या तुम मुझे इस दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाओगी?

निक में पसंद आ गई थी ये एक बात

निक में पसंद आ गई थी ये एक बात

प्रियंका ने इसी इंटरव्यू में बताया कि पहली बार मुझे निक के लिए कुछ महसूस हुआ वो तब था जब हम एक डेट पर थे और उसने अचानक से मुझसे कहा कि मुझे बहुत पसंद है जिस तरह तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारे अंदर ये कुछ करने की चाह बहुत पसंद है। प्रियंका ने बताया, एक लड़की होने के नाते मुझसे मेरे किसी बॉयफ्रेंड ने ऐसा कभी नहीं कहा कि उसे मेरी ये महत्तवाकांक्षा पसंद है। ये मैं हमेशा लड़कों को कहती थी।

तुरंत ही शादी के लिए कर दी थी हां

तुरंत ही शादी के लिए कर दी थी हां

प्रियंका चोपड़ा को जैसे ही निक जोनस ने प्रपोज़ किया था, उन्हें केवल 45 सेकंड लगे थे हां बोलने में। लेकिन ये 45 सेकंड वो बिल्कुल शांत थी। फिर निक ने उनसे कहा कि मैं तुम्हें ये अंगूठी पहनाने जा रहा हूं अगर तुम्हें कोई दिक्कत नहीं है तो। निक ने बताया कि मैं तीसरी डेट में ही तय कर चुका था कि मैं इसी से शादी करूंगा। मैंने अपनी मां को भी फोन करके बता दिया था।

शादी की तस्वीर

शादी की तस्वीर

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, 3 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं से हुई। प्रियंका और निक अपनी शादी शुदा ज़िंदगी के 2.5 साल खुशी खुशी पूरे कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X