समय से 12 हफ्तों पहले हुई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की डिलीवरी, तसलीमा ने पूछा रेडीमेड बच्चा कैसा लग रहा?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बच्चे के माता पिता बन चुके हैं, ये खबर तो उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। अब डेली मेल यूके की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म, समय से 12 हफ्तों पहले ही हो गया है जिससे पूरा जोनस परिवार चकित था। इस बच्चे की डिलीवरी की तारीख, अप्रैल महीने में थी।
यही कारण था कि प्रियंका और निक ने अप्रैल महीने का पूरा समय अपने लिए खाली रखा था। लेकिन बच्ची का जन्म 12 हफ्तों पहले ही हो गया और अभी वो डॉक्टर्स की देख रेख में ICU में है।

इसी रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, काफी समय से बच्चा प्लान करना चाह रहे थे लेकिन दोनों का शेड्यूल इतना बिज़ी था कि उन्हें वक्त ही नहीं मिल पा रहा था। दूसरी तरफ, प्रियंका की उम्र भी तेज़ी से आगे बढ़ रही थी। इसलिए 39 साल की प्रियंका चोपड़ा और 29 साल के निक जोनस ने सरोगेसी का सहारा लिया।

तसलीमा नसरीन और सरोगेसी पर कटाक्ष
डेली मेल की इस रिपोर्ट में दबी ज़ुबान में प्रियंका के व्यस्तता के चलते सरोगेसी का रास्ता अपनाने की बात सामने आने के बाद लेखिका तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी को लेकर कुछ बेहद सख्त बातें कहीं। उनका कहना था कि इन सभी मां को कैसा लगता होगा जब इनकी गोद में एक रेडीमेड बच्चा इन्हें दे दिया जाता होगा। क्या ये उस बच्चे से भी उतना लगाव महसूस करती होंगी? तसलीमा नसरीन ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा - सरोगेसी केवल एक ज़रिया है अमीरों का गरीबों की गरीबी का फायदा उठाने का। अगर बच्चा ही चाहिए, तो उसे अडॉप्ट कर लीजिए। बच्चों को विरासत में केवल आपके गुण मिलने चाहिए। हालांकि, तसलीमा नसरीन ने साफ किया कि ये सरोगेसी को लेकर उनका मानना है और इसका निक जोनस या प्रियंका चोपड़ा से कोई लेना देना नहीं है।

हमेशा उड़ती हैं प्रेगनेंसी की अफवाहें
तसलीमा ने सरोगेसी के बारे में ये भी कहा कि वो इसे तब तक नहीं स्वीकारेंगी जब तक अमीर औरतें भी सरोगेट मां नहीं बनती हैं। वरना ये केवल गरीब औरतों का शोषण है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। जब भी उनका वज़न थोड़ा सा ज़्यादा बढ़ जाता है, माना जाने लगता है कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ महीनों पहले भी उनकी ये तस्वीर वायरल हुई थी। त

बढ़ा वज़न तो प्रेगनेंसी
लॉकडाउन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने काफी समय साथ बिताया। ऐसे में जब प्रियंका की ज़्यादा तस्वीरें दिखाई नहीं दीं तो हर किसी ने उनके प्रेगनेंसी की खबरों पर भरोसा करना शुरू कर दिया था। हालांकि, ये तस्वीर भी प्रियंका - निक के लॉकडाउन के दिनों की है।

बढ़ा वज़न तो प्रेगनेंसी
प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें पिछले साल भी उड़ी थीं लेकिन प्रियंका ने इन खबरों का खंडन यह कह कर किया था कि उनका वज़न बढ़ गया है क्योंकि क्रिसमस के दौरान उन्होंने कुछ ज़्यादा ही खा लिया था। लेकिन लोगों ने उनके मोटापे को प्रेगनेंसी समझ लिया।

मां बनने पर की बात
एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर मां बनने पर बात भी की थी। प्रियंका ने ये भी बताया कि अब वो मां बनने के लिए तैयार है और इस लिहाज़ से भी तैयारी कर रही हैं। वो इसका स्वाद चखना चाहती हैं और आने वाले कुछ सालों में ये भी पूरा हो जाएगा।

निक में देखती हैं पिता की छवि
निक से शादी करने के बारे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि निक पूरी तरह से उनके पिता कि छवि हैं। यही कारण है कि वो निक की बहुत ज़्यादा इज़्जत करती हैं और उन्हें निक से ज़्यादा कोई और पसंद ही नहीं आया।

बेटी की मुबारकबाद
फिलहाल, प्रियंका और निक, जोनस परिवार के साथ अपनी बेटी के आने की खुशियां मना रहे हैं। उनकी बेटी के घर आने का इंतज़ार किया जा रहा है। हमारी ओर से भी प्रियंका और निक को नन्हें मेहमान की ढेर सारी बधाई।


Click it and Unblock the Notifications











