..................... Priyanka Chopra reveals she loves wearing bikini - Hindi Filmibeat

मैं बिकिनी में कंफर्टेबल महसूस करती हूं-प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे बिकिनी पहनना पसंद है।

By Shweta

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से लगातार सफलता के शिखर पर हैं। उनके बारे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वो अपनी सक्सेस को पूरी तरह से इंज्वॉय कर रही हैं और सारा फोकस सिर्फ और सिर्फ काम पर कर रही हैं। पहले बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब वो हॉलीवुड में हैं।

हाल में एक हॉलीवुड मेगजीन Marie Claire को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से जब पूछा गया कि वो वन-पीस या बिकिनी किस ड्रेस मे ंज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं उन्होंने कहा कि "मुझे बिकिनी पहनना पसंद है। मैं बिकिनी में काफी खुश और फ्री महसूस करती हूं।" बहरहाल हम भी प्रियंका को यही कहना चाहेंगे कि वो वाकई बिकिनी में काफी सेक्सी लगती हैं।

priyanka-chopra-reveals-she-loves-wearing-bikini

Marie Claire को ही दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा बताया था कि फिलहाल उनका ध्यान बिलुकल भी लव लाइफ पर नहीं है। उन्होंने कहा कि "मैं प्यार की तलाश में नहीं हूं। जब होना होगा ये हो जाएगा। इसके लिए मुझे किसी तरह की मेहनत नहीं करनी है।मुझे अपने काम में व्यस्त रहना पसंद है।"

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में शानदार करियर के बाद हॉलीवुड में क्वांटिको से डेब्यू की और अब इस साल बेवॉच में भी वो निगेटिव किरदार में नजर आएंगी।इसके अलावा भी कई हॉलीवुड प्रोड्यूसर काम करना चाहते हैं और आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X