Priyanka Chopra: प्रियंका ने पहली बार शेयर की अपनी ब्रेकअप स्टोरी, बताया कैसे बुरे हाल से गुजरी थीं

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली शानदार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा कुछ कुछ खुलासे करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका ने एलेक्स कूपर द्वारा होस्ट किए गए एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट में अपने पिछले रोमांटिक रिश्तों पर खुलकर बात की है और अपने ब्रेकअप्स का सच सबके सामने रखा।
हमेशा ही खुलकर बात करने वाली प्रियंका चोपड़ा को शो के दौरान होस्ट एलेक्स कपूर ने प्रियंका से उनके पिछले रिश्तों के बारे में कुछ सवाल पूछे, जिन पर एक्ट्रेस ने बेझिझक जवाब दिए।
जब उनसे पूछा गया कि क्या निक जोनस से मिलने से पहले वह किसी खास रिलेशनशिप पैटर्न को फॉलो करती थीं? जिसका बेबाकी से जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने होने वाले पति निक से मिलने से पहले एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में जंप कर रही थीं।
प्रियंका ने खुद को 'सीरियल मोनोगैमिस्ट' बताया और कहा कि उन्होंने रिश्तों के बीच खुद को बिल्कुल भी समय नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि निक से मिलने के दो साल पहले से वह किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में नहीं थीं।
प्रियंका ने किसी का नाम लिए बिना अपने ब्रेकअप्स पर भी बात की और स्वीकार किया कि उनके रिश्ते खराब तरीके से खत्म हुए थे। हालांकि, उन्होंने इस फैक्ट को मानने से भी इनकार नहीं किया कि उन्होंने अपने पास्ट में जिनको भी डेट किया था, वे सभी अच्छे थे।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अपनी जिंदगी में आए लोगों के लिए मैंने महेशा केयर टेकर की तरह रोल प्ले किया। उनके लिए अपना काम छोड़ देती थी, शूट कैंसिल कर देती थी, उनका ख्याल रखती। ऐसा ही तो हमें सिखाया जाता है कि पुरुष को हमेशा इंपॉर्टेंट फील करवाओ। मुझे सब नॉर्मल लगता था। ये सब करके मैं डोरमैट की तरह बन गई थी, जैसे हमें बताया जाता है कि परिवार को जोड़कर रखने की जिम्मेदारी औरत की होती है।"


Click it and Unblock the Notifications
