मेरी ड्रेस का पूरा टेप निकल गया था - प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड स्टेज पर Wardrobe Malfunction
Wardrobe Malfunction एक ऐसा शब्द है जिसे ग्लैमर इंडस्ट्री में कोई नहीं सुनना चाहता है। अब प्रियंका चोपड़ा ने पीपुल मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े इवेंट पर हुए वार्डरोब मालफंक्शन की कहानी सुनाई। प्रियंका ने दरअसल, मिस वर्ल्ड के दौरान स्टेज पर अपने साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन की दास्तान सुनाई।

प्रियंका बताती हैं कि मिस वर्ल्ड का क्राउन लेते समय लोग मेरी नमस्ते की हुई तस्वीरें देखते हैं। और मैं नमस्ते करती रहती हूं। दरअसल वो मेरी मजबूरी थी। अगर मैं ऐसा नहीं करती तो अपनी ड्रेस नहीं संभाल पाती।
प्रियंका बताती हैं - उस दौरान, मेरी ड्रेस का टेप अचानक ही निकल गया और वो खुल चुकी थी। तो दरअसल, मैं नमस्ते नहीं कर रही थी बल्कि मैं उस मुद्रा में अपनी ड्रेस को पकड़े हुई थी। इसलिए मैंने नमस्ते करना नहीं छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications












