पहली बार भारत आईं प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का कैसा था रिएक्शन? बताया कैसा लगा देश

priyanka with daughter malti

Priyanka Chopra on Malti Marie Jonas's reaction on visiting India: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों भारत में सिटाडेल की प्रमोशन की वजह से आई हुई थीं। इस बार उनके साथ निक जोनास और बेटी मालती चोपड़ा भी आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया भर में सिटाडेल के प्रमोशन की शुरुआत भारत से ही की है।

अब प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है कि उनकी नन्हीं बिटिया मालती को पहली बार भारत आने के बाद कैसा लगा और उनका कैसा रिएक्शन था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्रिप से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी शेयर की हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से मालती के रिएक्शन के बारे में पूछा गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा- 'मेरी बेटी पहली बार भारत आई और मुंबई भी पहली बार पहुंची। वो इसे प्यार करती है। उसे यहां की अलग-अलग जगहों से लेकर खाना-पीना तक बेहद पसंद आया। वो पहली बार अपनी नानी यानी मेरी मां के घर भी गई, जहां की हर चीज उसे बहुत पसंद आई।'

प्रियंका चोपड़ा मालती को लेकर नीता मुकेश अंबानी कलचरल सेन्टर के लॉन्च होने के मौके पर भी पहुंची थीं। साथ ही सिद्धिविनायक मंदिर के अलावा भी कई और जगहों पर मालती के साथ गईं। बता दें कि 'सिटाडेल' में जासूस नादिया सिंह का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टोक्सी और एशली कमिंग्स जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा की यह सीरीज 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X