Priyanka Chopra ने पति निक जोनास के साथ दिये इंटिमेस सीन्स, बताया कोविड के समय कैसे किया था लिपलॉक!

Priyanka Chopra- Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव अगेन' की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके पति निक जोनास भी हैं, जो स्पेशल अपीयरेंस देते दिखेंगे। प्रियंका ने निक के साथ फिल्म में एक 'लिप लॉक सीन' भी शेयर किया जो फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है।
हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान, प्रियंका ने बताया कि कैसे निक जोनास फिल्म में कैमियो निभाने के लिए तैयार हुए। एक्ट्रेस ने कहा, "पहले इस रोल के लिए किसी दूसरे ही एक्टर को लिया जाना था। लेकिन कोविड के दौरान, किसी और के साथ इंटिमेट सीन देना मैंने सोचा नहीं था। तो मैंने निक से पूछा कि क्या वो ये रोल सकते हैं?' और वो राजी हो गए।"
इंटिमेट सीन की शूटिंग के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "जब निक सेट पर आया, वो बहुत मज़ेदार था। मैं उस दिन पूरी तरह से अनप्रोफेशनल थी क्योंकि वो वास्तव में हर सीन को बहुत गंभीरता से ले रहा था और उसकी तैयारी भी कर रहा था। मैं सिर्फ लगातार हंस रही थी। हर कोई हंस रहा था। एक समय पर, क्रू मेंबर एक टेक के दौरान इतनी जोर से हंसा कि हमें इसे फिर से लेना पड़ा क्योंकि यह बहुत मज़ेदार था।"
प्रियंका से जब पूछा गया कि निक के साथ एक सीन शूट करने में कितने टेक लगे.. तो उन्होंने कहा कि उन्हें परफेक्ट सीन देने में तीन या चार टेक लगे थे।
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि प्रियंका के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस को आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन में देखा गया था। वहीं, आने वाली फिल्मों की बात करें तो, बॉलीवुड में प्रियंका "जी ले जरा" में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications
