तीन साल बाद भारत क्यों लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती की होगी पहली इंडिया ट्रिप, जानिए खास कारण

priyanka-chopra-returns-to-mumbai-after-3-years-with-daughter-malti-marie-chopra-for-this-reason

प्रियंका चोपड़ा काफी समय से अमरीका में ही रह रही हैं और अब वो तीन साल बाद भारत लौट रही हैं। भारत के फैन्स उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। जहां प्रियंका चोपड़ा, तीन साल बाद भारत लौट रही हैं वहीं उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा, पहली बार ननिहाल आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने टिकट की एक तस्वीर भी शेयर की।

गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और उनके बेटी की एक झलक, कैमरे में कैद करने के लिए होड़ तो लगने ही वाली है। पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा निजी कारणों से भारत आ रही हैं लेकिन अब उनका यहां आने का कारण सामने आ चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की ये भारत वाली ट्रिप, बेहद प्रोफेशनल कारणों की वजह से है। प्रियंका चोपड़ा, एक बड़े ब्रांड के साथ अपना नया शैंपू लॉन्च कर रही हैं और इसी लॉन्च के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत आई हैं। इससे पहले, आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा कोरोना से पहले भारत आई थीं। इसके बाद वो भारत नहीं आ पाईं।

फिर काम और बेटी मालती के जन्म ने प्रियंका को व्यस्त रखा। बेटी के जन्म के बाद, प्रियंका चोपड़ा भारत नहीं आ पा रही थीं और यही कारण था कि उनकी मां मधु चोपड़ा, नातिन से मिलने अमरीका पहुंच गई थीं। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग पूरी की है।

भारत में फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के पास एक ही प्रोजेक्ट है और ये प्रोजेक्ट है फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने कोई नया प्रोजेक्ट साईन नहीं किया है क्योंकि वो अपना पूरा ध्यान, अपनी बेटी मालती पर देना चाहती हैं। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म सरोगेसी के ज़रिए हुआ है।

अपनी बेटी केे जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी आलोचनाओं का शिकार हुईं जिनमें यहां तक कहा गया कि उनके पास प्रेगनेंसी का समय नहीं था और इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी का सहारा लिया। हालांकि, इन सारी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए प्रियंका अपना समय बेटी के साथ बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर, मालती के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उम्मीद है कि मालती की ये पहली ट्रिप, सुखद हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X