PICS: भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, इस लुक में भी ढा रही हैं कहर
प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और उनके परिवार के साथ लंबी छुट्टियां मनाकर अब वापस भारत लौट चुकी हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका एकदम चमकते हुए पीले लिबास में दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा इस लुक में भी बेहद सेक्सी नज़र आ रही थीं लेकिन काबिले तारीफ बात ये थी कि उन्होंने अपने इस लुक को अपने मंगलसूत्र से मैच किया था।
अब प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म द स्काई इज़ पिंक को पूरा करने में जुट जाएंगी। शोनाली बोस की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा दो टीनएजर बच्चों की मां की भूमिका में नज़र आएंगी जबकि फरहान अख्तर उनके पति की भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म किस बारे में है ये फिलहाल किसी को नहीं पता है।

इसके बाद प्रियंका के पास संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली का ऑफर है। वहीं कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी प्रियंका चोपड़ा विचार कर रही हैं। अपनी शुरूआती फिल्मों में ही प्रियंका चोपड़ा ने ऐतराज़ के साथ दिखा दिया था कि वो खुद जितनी बोल्ड हैं, उनकी बातें और चॉइस भी उतनी ही बोल्ड हैं।
देखते ही देखते प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पर राज करने लगीं। प्रियंका में इतना गज़ब का कॉन्फिडेंस था कि पूछिए ही मत। वैसे उनका ये कॉन्फिडेंस उनके बोल्ड और सेक्सी फोटोशूट में भी साफ दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications
