प्रियंका चोपड़ा से पूछा जॉर्डन क्यों..भारत क्यों नहीं..दिया करारा जवाब
हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा सामाजिक कार्यों में भी काफी आगे रहती हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो हमेशा सोशल कार्यक्रमों का हिस्सा बनती रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बारे में अगर आप नहीं जानते हों तो बता दें कि वो पिछले 12 सालों से यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं और फिलहाल जॉर्डन की राजधानी अमान में हैं। वो रविवार को भी बच्चों के साथ अच्छा खासा वक्त गुजारते दिखीं।बच्चों को साथ अलग अलग खेल खेलते तो अरब भाषा सीखते नजर आईं।

देश के बाहर दूसरे देशों में बच्चों की मदद करने पर प्रियंता चोपड़ा को रविंद्र गौतम ने ट्विटर पर ट्रोल करते हुए कहा कि प्रियंका को देश के गांव में भी जाना चाहिए जहां बच्चे भूखे हैं। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने करारा जवाब देते हुए लिखा है कि "मैं यूनिसेफ के साथ 12 सालों से काम कर रही हूं और ऐसी कई जगाहों पर जा चुकी हैं। रविंद्र गौतम तुमने क्या किया है? एक बच्चे की परेशानी दूसरे से कम कैसी?
प्रियंका चोपड़ा को पहले भी कई मौके पर ट्रोल की जा चुकी हैं लेकिन हमेशा वो अपने स्टाइल में आलोचकों का मुंह बंद कर देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












