पाकिस्तानी महिला का प्रियंका चोपड़ा ने किया मुंह बंद, कहा- चिल्लाओ मत मैं देशभक्त हूं Video
प्रियंका चोपड़ा भले पति निक जोनस के साथ विदेश में रह रही हैं। लेकिन देश का रंग अभी भी उन पर बरकरार है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि देश उनके लिए सबसे पहले है।
ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में देखने को मिला। जब प्रियंका चोपड़ा ब्यूटीकॅान फेस्टिवल लॅास एंजेलिस 2019 का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका पर जमकर निशाना साधा।

इस पर प्रियंका ने ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर हर कोई यही कह रहा है कि प्रियंका असल मायने में देसी नहीं देश की गर्ल हैं। सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उनके देश के लिए किए गए ट्टीट को लेकर घेरा। इसका जवाब प्रियंका ने कड़े शब्दों से दिया।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। काम के लिहाज से प्रियंका जल्द आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आयेंगी। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। नीचे देखिए प्रियंका का ये Video


Click it and Unblock the Notifications