मिस्टर चालू प्रियंका चोपड़ा ने क्वीन कंगना को किया रिप्लेस!

कुछ ही दिन पहले की बात है जब नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और इसपर प्रिंयका चोपड़ा का रिएक्शन कुछ यूं था- मुझे हारना बिल्कुल पसंद नहीं। लेकिन अगर इस साल मुझे पीछे हटना ही था तो वो कंगना रनौत ही थीं जिससे मैं हार सकती थी।

प्रिंयका चोपड़ा ने इतनी बड़ी बात कह तो दी लेकिन कुछ ही दिन बाद अब खबर आ रही है कि रीमा कागती की अगली फिल्म मिस्टर चालू में प्रियंका चोपड़ा ने कंगना रनौत को रिप्लेस कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि सैफ अली खान जो कि फिल्म के लिए पहली पसंद थे उन्हें रिप्लेस करके पहले शाहिद कपूर और अब फवाद खान मिस्टर चालू के लिए फाइनल हुए हैं।

इस खबर के बार आपका रिएक्शन क्या होगा ये तो पता नहीं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शायद कहीं ना कहीं प्रियंका को ये लग गया है कि पिछले कुछ समय से जिस तरह की फिल्में कंगना कर रही हैं वो उनके करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं। तो क्यों ना वो भी उन फिल्मों में ट्राइ करें जिनके लिए कंगना हां कहती हैं।

वैसे भी इंडस्ट्री में फिल्मों की शूटिंग शुरु होने तक स्टाकास्ट को लेकर कोई कुछ कंफर्म न्यूज नहीं दे सकता। फिल्हाल अभ तक तो मिस्टर चालू के लिए प्रियंका चोपड़ा और फवाद खान कंफर्म हैं। देखते हैं आगे इसमें क्या बदलाव होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X