कैट नहीं भई..प्रियंका हैं ऐशिया की सबसे सेक्सी हीरोइन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपना खिताब वापस पा लिया है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा को ऐशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब मिला है, जो कुछ दिनों पहले तक कैटरीना कैफ के कब्जे में था।
यूके के सालाना न्यूजपेपर 'ईस्टर्न आई' के द्वारा कराए गए सर्वे में यह नतीजा सामने आया है। जिसमें 32 वर्षीय एक्ट्रेस और सिंगर प्रियंका चोपड़ा ने ऐशिया की सबसे सेक्सी महिला की लिस्ट में टॉप किया है। वहीं, पिछले साल टॉप करने वाली कैटरीना कैफ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
इस टाइटल को पाने के बाद प्रियंका ने कहा कि, मुझे नहीं पता मैंने ऐसा क्या किया है, जो मुझे यह खिताब दिया गया। लेकिन जो हो, मैं इसे पाकर बहुत खुश हूं। यह एक पब्लिक पोल द्वारा डिसाइड किया जाता है। लिहाजा, जिन्होंने भी मुझे वोट किया, उन्हें ढ़ेर सा प्यार और धन्यवाद।
वहीं, ईस्टर्म आई के एडिटर का कहना है कि प्रियंका सिर्फ एक्ट्रेस या सिंगर ही नहीं, बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी हैं। उन्होंने समाज में गर्ल पॉवर को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ किया है। लिहाजा, शायद इसीलिए पुरूषों से ज्यादा प्रियंका को महिलाओं ने वोट दिया है। इसमें 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने वोट किया था।
इस लिस्ट में गौहर खान पांचवी नंबर पर , जबकि दीपिका पादुकोण छठवें और करीना कपूर सातवीं नंबर पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
