प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेच डाले अपने 4 लग्जरी अपार्टमेंट, मोटी डील की कीमत सुन कान से निकल जाएगा धुआं!

Priyanka chopra

Priyanka Chopra Sells Property: इंटरनेशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के बाद से पति निक जोनास (Nick Jonas), और बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ न्यू यॉर्क में शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि देसी गर्ल भारत आने कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Real Estate Deal) न्यू यॉर्क में रहते हुए भी भारत के तमाम इवेंट और फैमिली फंक्शंस में शिरकत करने के आते रहती हैं। वहीं अब प्रियंका (Priyanka Chopra Property) को लेकर एक बड़ा अप्डेट सामने आया है।

प्रियंका चोपड़ा की रियल स्टेट डील

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने रियल स्टेट से जुड़ा एक बड़ा फैसला करते हुए मोटी डील की है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कथित तौर पर अंधेरी वेस्ट-लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बने अपने चार अपार्टमेंट्स 16.17 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। ये सभी ओबेरॉय स्काई गार्डन में स्थित थे। इंडेक्सटैप की तरफ से जारी दस्तावेजों में ये जानकारी सामने आई है।

ओबेरॉय स्काई गार्डन प्रोजेक्ट में थए सारे अपार्टमेंट

ओबेरॉय स्काई गार्डन प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा के तीन फ्लैट 18वीं मंजिल पर और एक 19वीं मंजिल पर स्थित है। 18वीं मंजिल वाला फ्लैट 1075 वर्ग फीट में फैला है और इसे 3.45 करोड़ में बेचा गया है। खरीदार ने ₹17.26 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई है । दस्तावेजों से पता चला कि इसमें एक कार पार्किंग भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा की करोड़ों की डील

एक्ट्रेस का 18वीं मंजिल पर स्थित दूसरा अपार्टमेंट 2.85 करोड़ में बेचा गया है, जो 885 वर्ग फीट में फेला है और खरीदार ने ₹14.25 लाख स्टांप ड्यूटी चुकाई है। दस्तावेजों से पता चला कि इस अपार्टमेंट में भी एक कार पार्किंग स्पेस है। वहीं, 19वीं मंजिल वाले तीसरे अपार्टमेंट को 3.52 करोड़ रुपये में बेचा गया है और खरीदार ने 1100 वर्ग फीट में फैले अपार्टमेंट के लिए 21.12 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भरी है।

किसने खरीदे प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट

चौथा अपार्टमेंट 1985 वर्गफीट में फैला है और इसे 6.35 करोड़ में बेचा गया है। इस डील के लिए 31.75 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी गई है। इन दोनों फ्लैट्स में भी दो पार्किंग स्पेस हैं। 3 मार्च 2025 को रजिस्ट्रेशन किया गया था। इन सभी अपार्टमेंट्स को किसी सचदेवा परिवार ने खरीदा है, जिनके नाम रजिनी त्रिलोक सचदेवा, श्रुति गौरव सचदेवा, स्नेहा डांग सचदेवा, रौनक त्रिलोक सचदेवा हैं।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X