महिलाओं संग होने वाली मणिपुर घटना को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

Priyanka Chopra: मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ हुई घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। ऐसे में आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी इस घटना पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए खूब सारी खरी-खोटी सुनाई है।
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महिलाओं के साथ किए गए इस सलूक पर खरी-खरी सुनाई है। एक्ट्रेस ने कहा, "एक वीडियो वायरल हुआ... जघन्य अपराध होने के 77 दिन बाद... कार्रवाई करने से पहले। तर्क? कारण? कुछ भी मायने नहीं रखता- चाहे कुछ भी हो और क्यों हो, परिस्थितियां या हालात, हम महिलाओं को किसी भी खेल में मोहरा बनने की अनुमति नहीं दे सकते। इस शर्म और गुस्से को अब एक साथ आकर सिर्फ एक चीज के लिए आवाज उठाने की जरूरत है- तुरंत न्याय मिलने के लिए।"
प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट ने भी मणिपुर हिंसा पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "महिलाओं को सिर्फ एक मां, बहन और बेटी के तौर पर ही इज्जत मिलनी चाहिए ये अपमानजनक है। महिलाएं इंसान हैं और बराबरी की नागरिकता रखती हैं और इसलिए उन्हें सुरक्षा और गरिमा दोनों का अधिकार है। ये सम्मान और विनम्रता की बात नहीं है, ये अधिकारों की बात है।"
अक्षय कुमार ने भी मणिपुर की इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। वो सबसे स्टार थे जिन्होंने मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर रिएक्ट किया था। अक्षय कुमार ने 20 जुलाई की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में न सोचे।"
गौरतलब है कि, मणिपुर हिंसा को लेकर गहमा गहमी जारी है। हाल ही में राज्य से पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आए था, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मणिपुर हिंसा के इस वीडियो को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
