Priyanka Chopra:सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा? इस अफवाह पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

Recommended Video
प्रियंका चोपड़ा ने जिस तेजी से एंटरटेनमेंट जगत में अपनी खास जगह बनाई है, वह तारीफेकाबिल है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर रहीं ये अभिनेत्री आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। पूरी दुनिया में उनके लाखों- करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। लेकिन फैंस के प्यार और तारीफों के साथ साथ सेलिब्रिटीज से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब अफवाहें भी होती हैं.. ऐसे ही एक अफवाह पर अब प्रियंका ने रिएक्शन दिया है।
यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया ने अपने पॉडकास्ट में प्रियंका से पूछा कि आपके बारे में अफवाह है कि आप सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं! यह सुनकर प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि, यदि सच में ऐसी अफवाह है कि तो ये बहुत ही गलत बात है। साथ ही उन्होंने आगे कहा- "शिव जी मुझसे बहुत अपसेट हो जाएंगे।"
प्रियंका ने सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड के खिताब से उनके फिल्मी करियर को शुरू होने में बहुत मदद मिली थी। उन्होंने कहा, "इसने मुझे जो मौका दिया, मैं समझ नहीं पाई। अचानक, लोग मुझे जानने लगे। फिल्में मेरे पास आ रही थीं, लेकिन मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था कि आप फिल्म कैसे साइन करते हैं।"
समय के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यह आसान नहीं था। उन्होंने कहा, "कई लोगों ने मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की, काम छीनने की कोशिश की। ये सब सिर्फ इसीलिए किया गया क्योंकि मेरा काम अच्छा चल रहा था। लेकिन मैं बैठकर सिर्फ इसी बारे में बात नहीं कर सकती थी। शायद मैं एकाध रात रोई थी, लेकिन मैं हमेशा उस बारे में नहीं सोचना चाहती थी। आपको अपने इर्द-गिर्द का शोर खत्म करना पड़ता है। आपको थोड़ी इंस्पिरेशन चाहिए होती है। लेकिन हां, ये बड़ा मुश्किल होता है.. क्योंकि आप नकारात्मक ख्यालों के बोझ तले दबे होते हैं.."
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनका हॉलीवुड का सफल भी बिल्कुल आसान नहीं था। प्रियंका कहती हैं- "बॉलीवुड से वहां का कल्चर काफी अलग है। मुझे बहुत मेहनत करना पड़ा। 10 साल लग गए तब जाकर मुझे लीड रोल मिल पाया। मैंने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में छोट-छोटे रोल निभाए हैं और अब आखिरकार मैं वो कर रही हूं जो मैं सच में करना चाहती थी।"


Click it and Unblock the Notifications
