भारती सिंह को पति हर्ष ने दिया 20 लाख का ये तोहफा, हैरान प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मुझसे भी ज्यादा...

Priyanka chopra

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशियाँ मना रही हैं। इसी दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें एक बेहद खास और लग्जरी गिफ्ट देकर सरप्राइज़ कर दिया - एक शानदार Bvlgari Serpenti Tubogas वॉच, जिसकी कीमत करीब ₹20.50 लाख बताई जा रही है।

हर्ष के इस तोहफे को देखकर भारती भावुक हो गईं। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग पर इस घड़ी को दिखाते हुए खुशी जाहिर की और खुलासा किया कि उन्हें यह वॉच पहली बार प्रियंका चोपड़ा के हाथों पर देखकर पसंद आई थी। भारती ने मज़ाकिया लहज़े में कहा, "प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी ले ली ये वॉच... सुन रही हो क्या?"

इस पर हर्ष हँसते हुए बोले कि क्या प्रियंका वाकई उनका व्लॉग देखेंगी। तब भारती ने अपने फैंस से गुज़ारिश की, "दोस्तों, प्लीज़ मेरा ये वीडियो शेयर करो ताकि ये प्रियंका तक पहुंच जाए।"

प्रियंका चोपड़ा ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और खुद प्रियंका चोपड़ा ने भी इसे देखा। प्रियंका, जो Bvlgari की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं, ने भारती की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं देख रही हूँ और तुम पर ये वॉच मुझसे भी ज़्यादा अच्छी लग रही है। तुम तो Bvlgari की अगली ब्रांड एंबेसडर हो! तुम्हें और तुम्हारे परिवार को ढेर सारा प्यार।"

प्रियंका की इस प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, Bvlgari इंडिया के सीनियर डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी है कि उनका ब्रांड ऐसे खास पलों का हिस्सा बना।

सोशल मीडिया पर छाया भारती का लक्ज़री मोमेंट

फैंस ने इस कपल के बीच की प्यारी बॉन्डिंग को खूब सराहा। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि भारती की सादगी और हर्ष का प्यार उन्हें "परफेक्ट कपल" बनाता है। वहीं, प्रियंका के कमेंट के बाद यह व्लॉग अब तक लाखों व्यूज़ बटोर चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X