..................... Priyanka Chopra reached Siddhivinayak temple with daughter Malti to worship - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra: पूजा करने के लिए बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं, ऐसे में आज हनुमान जंयती के दिन अपनी बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंची। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि, निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में मौजूद हैं, वह अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सीटाडेल' का प्रमोशन करने के लिए आई हुई हैं। फिल्म के साथ साथ अभिनेत्री इन दिनों अपने बयानों के लिए भी सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, उनके साथ बेटी मालती भी नजर आई हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को ग्रीन कलर के सूट में देखा जा सकता है, वहीं गोद में उनकी बेटी मालती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, अभिनेत्री के फैंस वीडियो पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई सारे यूर्जस ने पीसी की तारीफ करते हुए कहा है कि देसी गर्ल देसी ही रहेगी।

आपको बता दें बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों बॉलीवुड के बारे में खुलकर बात करने को लेकर चर्चा में थीं। गौरतलब है कि, प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दम पर अलग पहचान बनाई हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X