..................... बेटी को गोद में उठाए निक जोनस के कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra reached Nick Jonas' concert holding her daughter Malti Marry Jonas - Hindi Filmibeat

बेटी को गोद में उठाए निक जोनस के कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मालती ने कर दिया कुछ ऐसा कि..

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा अक्सर निक जोनस के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनती हैं और उनको लाइव सुनना काफी पसंद करती हैं। इस वक्त भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस के कॉन्सर्ट पहुंचते देखा जा सकता है।

इन कॉन्सर्ट में निक और प्रियंका अक्सर केमिस्ट्री और रोमांटिक मोमेंट्स से दिल जीतते थे। लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है वो कुछ खास है। खास इसलिए है क्योंकि इस दौरान डैड के कॉन्सर्ट में बेटी मालती मैरी जोनस भी पहुंची थी। जी हां, मालती को गोद में उठाए प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं।

कहा जाता है कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी जनता के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं जितनी उसके पिता या मां हैं। ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उनका लुक आपका दिल पिघलाने के लिए काफी है।

वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने पोस्ट किया है। हालांकि मालती ने इस दौरान फैंस की तरफ देखकर हाथ हिला दिया जिससे प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाई हैं। लुक्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''वह भीड़ का आनंद ले रही है...ओह!'' एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर उसने छोटे हेडफ़ोन पहने हुए हैं।'' एक ने लिखा, ''मालती ने मम्मा प्रियंका से की शादी।'' एक ने लिखा, ''कितनी क्यूट है।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिन पहले प्रियंका ने चलते शो में निक को किस किया था।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X