देसी गर्ल ने जीता दिल, गोल्डन टेंपल पहुंच जूठे बर्तन धोकर की सेवा, VIDEO VIRAL
Priyanka Chopra Reached Golden temple: गोल्बल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और अपने काम को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की जब से शादी हुई है तब से ही वह LA में रह रही हैं। किसी खास काम या किसी इवेंट के लिए ही वह भारत आती हैं।

लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं। हाल ही में उनका एक गोल्डन टेंपल से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा हल्के गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही हैं। सिर पर दुपट्टा रखे हुई हैं गुरुद्वारे पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने माथा टेका और फिर कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद लोग प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
जूठे बर्तन धोकर की सेवा
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद जूठे लंगर के बर्तन धोकर सेवा करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सालों से विदेश में हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपने रीति रिवाजों से जुड़ी हुई हैं। पारंपरिक तरीके से वह भारत आती हैं और सेवा में लग जाती हैं। प्रियंका के इस अंदाज ने लोगों का दिल छू लिया है। PC के फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ ही प्रियंका लंबे समय बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ रही हैं जिस वजह से फैन्स को उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि प्रियंका की यह फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











