पति और बेटी के साथ राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लगे जय श्री राम के नारे...

Priyanka Chopra reached Ayodhya with Family : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। कभी वे अंबानी की होली पार्टी में नजर आती हैं तो कभी वे वेकेशन पर जाती दिखती हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत आते ही सुर्खियों में बन जाती हैं। बता दें कि इस बार प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। भले ही वे भारत लेट आए, लेकिन आते ही उन्होंने परिवार के साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती को आयोध्या में राम लला के दर्शन करते देखा गया। परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में जोनस फैमिली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा राम लला के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वे पंडित जी से आर्शीवाद लेती दिख रही हैं। बता दें कि इस दौरान सिक्योरिटी का भारी इंतजाम था। यहां तक कि प्रियंका के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी वहां मौजूद थे। इतना ही नहीं निक जोनस और प्रियंका के विदेशी मैनेजर्स ने भी राम लला के दर्शन किए थे।
फैन्स ने की प्रियंका की तारीफ
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी को गले से लिपटाकर बांधा साथ ही उन्होंने हाथों में चूड़ियां पहन रखी हैं। तो वहीं निक जोनस सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं नन्ही मालती की बात करें तो उन्होंने कॉटन का सूट पहना हुआ है जिसमें वे बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने कहा देसी गर्ल आज भी देसी है तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए।


Click it and Unblock the Notifications











