'बर्फी' के रणबीर-प्रियंका बनेंगे फिल्मफेयर अवार्ड के मेजबान

हिंदी फिल्मों के लिए ऑस्कर कहे जाने वाले फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन 24 जनवरी को मुंबई में यश राज फिल्म्स में होने जा रहा है जिसकी मेजबानी सौंपी गयी है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता रणबीर कपूऱ को। जिसका कि जोर-शोर से प्रचार टीवी पर किया जा रहा है।

प्रियंका-रणबीर की ऑन लाइन कैमेस्ट्री तो बहुत अच्छी है ऐसे में स्टेज पर दोनों का साथ होना अपने आप में एक सुखद अनुभव हो सकता है हालांकि प्रियंका चोपड़ा 59वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह को लेकर थोड़ा नर्वस भी है। मैडम पीसी ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, "फिल्मफेयर पुरस्कार अपने आप में एक अलग और बड़ा अनुभव है। मेरे लिए यह पहला मौका है, जब मैं कार्यक्रम की सहप्रस्तोता हूं। मैं बेहद घबराई हुई हूं।"

प्रियंका ने कहा, "मुझे तो ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन रणबीर और मैंने काफी मेहनत की है कि आपको भविष्य के भारतीय सिनेमा की झलक दिखा सकें, जैसा हम इसे सोचते हैं। यह थोड़ा पागलपन भरा और मस्तीभरा होगा। अभी तक बहुत ही कम लड़कियों ने पुरस्कार शो की मेजबानी की है। लेकिन हां, आपके ऊपर बहुत दबाव होता है, क्योंकि फिल्मफेयर पुरस्कार हमेशा से एक मनोरंजक और मजेदार कार्यक्रम होता है। इसका अपना एक स्तर है, जो दर्शकों ने तय किया है, रणबीर की भी इसमें भागीदारी है।"

उन्होंने आगे कहा, "चाहे वह शाहरुख खान हों, सैफ अली खान हों, रणबीर कपूर या इमरान खान हों, जितने भी लोग इस कार्यक्रम के प्रस्तोता रहे हैं, उन्होंने इसका स्तर बना कर रखा है। तो यह रोमांचक भी है और थोड़ा डरावना भी।"

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर दोनों ने साथ में अंजाना-अंजानी और बर्फी जैसी फिल्में की है। एक समय तो दोनों के बीच में अफेयर की भी खबरें आयी थीं लेकिन बाद में सब अफवाह साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X