Breaking: सलमान की ईद 2019 को लगा पहला झटका, भारत के हीरो नंबर 2 ने कर दिया कबाड़ा
Recommended Video

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि सलमान खान की भारत की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने खास दोस्त निक जोनस को सेट पर लाने की परमिशन, सलमान खान से मांगी थी। यानि कि निक बन चुके थे इस फिल्म के हीरो नंबर 2। प्रियंका चोपड़ा के रील और रियल रोमांस के चर्च शुरू हो गए थे लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने ईद 2019 पर रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत छोड़ दी है। और सलमान खान को पूरा ही झटका दे दिया है।
डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने एक ट्वीट के ज़रिए कंफर्म करते हुए लिखा कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत छोड़ दी है और उन्होंने हमें अपना फैसला, समय पर बता दिया है। लेकिन अब इससे भी दिलचस्प ये है कि अली ने इसके साथ प्रियंका के बॉयफ्रेंड निक का नाम भी बड़ी चालाकी से लिखा है।

अली के इस ट्वीट का सीधा इशारा जाता है प्रियंका चोपड़ा की शादी पर। काफी समय से गपशप गली में चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा आखिरकार, निक जोनस के साथ शादी करने जा रही हैं। और अली अब्बास ज़फर का दिलचस्प ट्वीट इसकी गवाही दे रहा है।
[गलत जगह से फटी थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, लोगों ने इतने JOKES बनाए]
वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वो फिल्म में फरहान अख्तर की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी और ज़ायरा वसीम उनकी बेटी बनी हैं। ये प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में आधिकारिक वापसी होगी। आखिरी बार वो प्रकाश झा की जय गंगाजल में दिखाई दी थीं।
जहां तक बात रही भारत की। तो सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से 10 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं और हर कोई उन्हें साथ में देखने को काफी उतावला था। प्रियंका अगस्त से भारत की शूटिंग शुरू करने वाली थीं और इसके लिए उन्होंने सलमान से निक को सेट पर लाने की इजाज़त भी मांग ली थी।
अब अचानक प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है और अली अब्बास का ट्वीट केवल उनकी शादी की तरफ इशारा करता है। देखना ये है कि प्रियंका की जगह अब इस फिल्म में किसकी कास्टिंग होती है। वैसे प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड के कई सितारे, कुछ मशहूर फिल्में साइन करके छोड़ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications













