प्रियंका चोपड़ा ने पहना इतना रिस्की गाउन, जिसने देखा बस डर गया, देखिए तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। उन्होंने पूरा समय अपने पति निक जोनस और उनके परिवार को दिया। नए साल की शुरूआत भी उन्होंने निक जोनस के जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट के साथ की है लेकिन इस कॉन्सर्ट में प्रियंका ने बड़ा ही रिस्की सा गुलाबी गाउन पहना है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
ये अलग बात है कि ये गाउन बस हमें और आपको रिस्की लगेगा लेकिन जब से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पहुंची हैं उन्होंने अपने पहनावे में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। खूबसूरत ये है कि अपनी हर तसवीर के साथ प्रियंका दिल जीत लेती हैं।

जोनस ब्रदर्स के इस कॉन्सर्ट से प्रियंका और निक की लिपलॉक की एक तसवीर भी तेज़ी से वायरल हो रही है।
पैरिस फैशन वीक में भी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ पहुंची और उनके स्टाईल स्टेटमेंट की तारीफें हर जगह हो रही हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल सादे अवतार में ही पहुंची थीं लेकिन शायद उनकी इसी सादगी ने फैन्स का दिल जीत लिया। देखिए तस्वीरों में कैसा बीता प्रियंका का ये साल


Click it and Unblock the Notifications
