प्रिंयका को यकीन है गुंडे फिल्म होगी हिट!
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया और लिखा अभी गुंडे की पहली प्रति देखने को मिली। मुझे उन सभी लोगों पर नाज़ है जिन्होंने इसको संभव बनाया। सभी की पीठ थपथपाती हूं। प्रिंयका चोपड़ा के फैंस ने प्रियंका के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जैसे प्रियंका को अपनी फिल्म पर बहुत नाज़ है वैसे ही उनके फैंस को भी प्रियंका चोपड़ा पर बहुत नाज़ है। प्रिंयका चोपड़ा के फैंस ने ये भी लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा हमेशा ऐसे किरदार निभाती हैं जिनपर उन्हें और साथ ही साथ उनके फैंस को बहुत नाज़ होता है।
गुंडे फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। गुंडे फिल्म इस महीने यानी फरवरी की 14 तारीख को रिलीज हो रही है। पहली बार प्रिंयका चोपड़ा, अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी। इससे पहले पिछला साल रिलीज हुई फिल्म दीपिका और रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला में प्रियंका चोपड़ा ने एक आइटम सॉंग किया था। अब गंडे में रणवीर सिंह के साथ प्रियंका रोमांस करती नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












