अब प्रियंका करेंगी बनारसी साड़ी का प्रचार, अच्छे दिन आयेंगे
इसलिए केंद्रीय कपड़ा सचिव जोहरा ने वाराणसी दौरे में कहा कि अब बनारसी उद्योग के अच्छे दिन आने वाले हैं, क्योंकि अब हम इसे इंटरनेशनल मंच पर पेश करने जा रहे हैं जिसमें हमारा सहयोग करेंगी पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा।
प्रियंका चोपड़ा अब बनारसी साड़ी का प्रचार करेंगी
अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका ने भी इससे जुड़ने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। प्रचार अभियान में विशेषकर बनारसी सिल्क साड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा और प्रियंका बड़े पैमाने पर भारतीय हथकरघा उद्योग का प्रचार करेंगी।
केंद्र सरकार दुनिया भर में बड़े पैमाने पर देसी हथकरघा उद्योग और कपड़े को प्रोत्साहन देना चाहती है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर एक प्रचार अभियान की योजना बनाई जा रही है।"
वाराणसी पीएम नरेन्द्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार वाराणसी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) खोलने की योजना बना रही है, ताकि संस्थान की मदद से शहर के बुनकरों द्वारा तैयार उत्पादों को उन्नत बनाया जा सके।
खैर देखते हैं सरकार का यह कदम और प्रियंका की यह कोशिश बनारसी साड़ी उद्योग के लिए क्या पैगाम लेकर आती है। उम्मीद तो दिख रही है कि इस कोशिश से बुनकरों के अच्छे दिन जरूर आ जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












