आईफा में विद्या की जगह प्रियंका करेंगी हिंदी सिनेमा को प्रोत्साहित

विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही फिल्म जगत में बतौर महिला कलाकार भी इस मेन ओरियेंटेड सोसाइटी में महिलाओं को एक उच्च दर्जा दिलाया है और साथ ही अपनी फिल्मों को बिना किसी हीरो भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाने में कामयाबी पाई है। विद्या बालन ने हालांकि दुनिया भर में भारत देश की संस्कृति और सभ्यता को एक उच्च दर्जा दिलाया है और कई फिल्म फेस्टिवल में जाकर अपने देश का नाम ऊंचा किया है। लेकिन इस साल के आइफा अवॉर्ड्स में विद्या बालन नज़र नहीं आएंगी और उनकी जगह एक महत्वपूर्ण कार्यकम में प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी।

खबर के अनुसार भारतीय सिनेमा को पहले भी कई फेस्टिवल्स के दौरान प्रोत्साहन देने के लिए आगे आईं विद्या बालन इस साल आइफा अवॉर्ड्स 2014 में भी भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने के लिए शामिल होने वाली थीं लेकिन अचानक से ही विद्या बालन ने अपना ये प्रोग्राम रद्द कर दिया और उनकी जगह प्रिंयका चोपड़ा चुन लिया गया। सूत्रों के अनुसार विद्या बालन ने समारोह में शामिल होने के अंतिम क्षणों में ही अपना प्रोग्राम बदल दिया और इसके पीछे किसी तरह की कोई वजह नहीं बताई गयी। सिर्फ इतना ही कहा गया कि विद्या थोड़ा व्यस्त हैं और वो शामिल नहीं हो सकतीं हैं। हालांकि लोगों ने इसके पीछे ये वजह बताई कि विद्या बालन मां बनने वाली हैं और इस वजह से वो इतनी दूर की यात्रा करने से बच रही हैं।

इस बात पर विद्या बालन या फिर आईफा के किसी बड़े अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। फिल्हाल प्रियंका चोपड़ा ही इस साल आईफा अवॉर्ड्स के दौरान भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने के लिए शामिल होंगी। इसके अलावा विद्या आइफा मास्टर क्लास पैनल में हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी के साथ भी नज़र आने वाली थीं और अभी तक ये भी कंफर्म नहीं है कि वो इसमें भी भाग लेंगी या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X